पाटीसैण: चौबट्टाखाल भाजपा विधायक तीरथ सिंह रावत ने प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत गुराड़ गांव में वीरांगना तीलू रौतेली की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
इस मौके पर रावत ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का जीवन काफी संघर्षपूर्ण है। स्थानीय महिलाओं को वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
तीरथ सिंह रावत ने महिला मंगल दल की कार्यकर्ताओं को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराया। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने में आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भगवान ¨सह, प्रेम पांडे, देवेंद्र भट्ट, गौरव धस्माना, प्रकाश जदली आदि मौजूद रहे। -
source